Uncategorized

धारदार बंडा एवं चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे दो आरोपियों को अर्जुनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना अर्जुनी पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था तभी मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ की पुरी मोड़ रोड के किनारे में दो व्यक्तियों द्वारा अपने-अपने हाथ में धारदार चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं की सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस टीम मुखबिर के बताये पुरी मोड़ रोड के किनारे में पहुंचकर देखे मुखबिर के बताये हुलिये के दो व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार चाकू को अपने-अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहे थे जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।उक्त व्यक्तियों को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम अमित सोनवानी पिता खेमलाल सोनवानी 28 वर्ष छाती,थाना कुरूद, जिला धमतरी एवं कमलेश यादव पिता शिव यादव 30 वर्ष छाती,थाना कुरूद, जिला धमतरी के रहने वाले बताये।आरोपियों के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपियों से धारदार लोहे का बंडा एवं बटन नुमा चाकू जप्त कर दोनों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना अर्जुनी से प्रआर. विजय पति,आर०संजय ठाकुर,संतोष दिनकर सैनिक रमेश सहित अर्जुनी पुलिस का योगदान रहा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!