Uncategorized

अखिल भारतीय सर्व क्षत्रिय राजपूत समाज छग के प्रदेश उपाध्यक्ष बने ठाकुर शशि पवार, शुभचिंतकों ने दी बधाई

प्रदेश स्तरीय टीम गठन के पश्चात समाज के मुख्य संरक्षक डॉ रमन सिंह से पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट


धमतरी. अखिल भारतीय सर्व क्षत्रिय राजपूत समाज छग की प्रदेश स्तरीय बैठक आहुत की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अवधेश गौतम व प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार बने। साथ ही बैठक में प्रदेश के सभी 14 खाप के सभी समाज एक मंच के नीचे आकर सर्व राजपुत क्षत्रिय समाज का गठन किया गया। और समाज की तरक्की व उन्नति पर जोर दिया गया। गठन पश्चात समाजजन समाज के मुख्य संरक्षक व विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान ठाकुर शशि पवार ने उनसे संगठन व गतिविधियों के बारे में चर्चा की। डॉ रमन सिंह ने शशि पवार सहित अन्य पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ठाकुर शशि पवार के अखिल भारतीय सर्व क्षत्रिय राजपूत समाज छग प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक रंजना साहू, प्रदेश महामंत्री रामू रोहर, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, शिवप्रताप ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, राजेश शर्मा, कविन्द्र जैन, चेतन हिन्दूजा, अरविंदर मुंडी, बीथिका विश्वास राजेश गोलछा, धनीराम सोनकर, महेन्द्र पंडित, महेन्द्र खण्डेलवाल, खूबलाल ध्रुव, प्रकाश शर्मा, हेमलता शर्मा, विकास शर्मा, चन्द्रकला पटेल, हेमराज सोनी, देशांत जैन, जय हिन्दूजा, डीपेन्द्र साहू, राजु चन्द्राकर सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!