दशहरा महोत्सव का समापन : कुरूद मे 65 फीट के रावन का हुआ दहन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
विधायक अजय चन्द्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर ने दी विजयादशमी पर्व की बधाई

कुरूद। प्रतिवर्ष परंपरानुसार लगातर 27 वर्षों से नवरात्र-दशहरा उत्सव का आयोजन इस वर्ष भी नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन अभिव्यक्ति कला मंच कुरूद द्वारा रामलीला मंचन, रावण दहन संपन्न हुआ, दशहरा महोत्सव समापन आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संरक्षक अजय चन्द्राकर विधायक कुरूद, अध्यक्षता ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगरपालिका कुरूद, विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, राजकुमारी दीवान, रविकांत चन्द्राकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहु, कुरूद दशहरा महोत्सव के अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर, महासचिव भानु चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कुरूद दशहरा महोत्सव 2026 के ऐतेहासिक विजयदशमी पर्व जिसमें लगभग 20 हज़ार से ज़्यादा श्रद्धालुजन सम्मिलित हुए, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर ने इस ऐतेहासिक आयोजन के लिए कुरूद में बड़ी रेल लाइन की शुरुआत दशहरा महोत्सव में रौनक बढ़ा दिये मैदान में इतनी बड़ी संख्या मे श्रद्धालुजनो एवं आयोजकों को बधाई दिये, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, महोत्सव समिति अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर ने नगरवासी एवं क्षेत्रवासियों को दशहरा महोत्सव के इस ऐतेहासिक आयोजन के लिए समस्त श्रद्धालुओं और आयोजकों को बधाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के रंगझाझर ग्रुप, कुरूद के रंग सुप्रसिद्ध मेलाडी आर्केस्ट्रा-डांसिंग ग्रूप एवं मोर संगवारी टीम की मनमोहक प्रस्तुति हुई कुरूद दशहरा महोत्सव 2026 के समापन हुआ, कार्यक्रम का संचालन प्रभात बैस, हरीश देवांगन ने किया, महोत्सव समिति के महासचिव भानु चन्द्राकर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
