Uncategorized

गंगरेल मंडल में चल रहा सघन जनसंपर्क अभियान- उमेश साहू

धमतरी। भाजपा गंगरेल मंडल के अध्यक्ष उमेश साहू अपने पूरे गंगरेल मंडल के सदस्यों के साथ दलबल के साथ अलग-अलग टोली बनाकर अलग-अलग ग्रामों में सघन जनसंपर्क के रूप में निकल रहे हैं। घर-घर जाकर लोगों तक पहुंच कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं। युवा विंग युवा मोर्चा अपने टीम के साथ अलग चल रहे हैं महिला मोर्चा अलग चल रहे हैं।इसी कड़ी में गंगरेल बांध के पीछे हिस्से में बसे ग्राम उरपुटी कलार बाहरा बरबंधा सिलतरा अरोद हरफर पटौद भिड़ावर मोंगरा गहन कोड़ेगांव बी बारगरी में सघन जनसंपर्क अभियान किया गया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही लगभग अधिकांश घोषणा पत्र को पूरा होते देखा लोगों का विश्वास भाजपा की और सहर्ष बढ़ रहा है और लोग जनसंपर्क अभियान से स्वत: जुड रहे है।गंगरेल मंडल के अध्यक्ष उमेश साहू ने कहा कि विश्वास है की वह इस बार ऐतिहासिक रूप से जीत दर्ज कराएंगे जिसमें उनके कार्यकर्ताओं की कठोर परिश्रम की सबसे बड़ी भूमिका होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!