Uncategorized

बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होकर पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने किया कथा श्रवण

श्रावण मास की बधाई प्रेषित कर की समस्त क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना

बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बोल बम कांवरिया संघ द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कथा वाचक पंडित श्री हरिशरण वैष्णव जी के मुखारविंद से कथा श्रवण करने का अवसर मिला। व्यासपीठ को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित जनसमुदाय को श्रावण मास की बधाई प्रेषित की एवं समस्त क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना किया।
इस अवसर पर एल्डरमेन सीमा चौबे, एल्डरमेन रितिका यादव, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती जागेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!