Uncategorized

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव : नि:शुल्क स्वास्थ्य, रक्तदान व कृत्रिम पैर वितरण शिविर का हुआ आयोजन

बड़ी संख्या में मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ


धमतरी । सकल जैन श्री संघ धमतरी द्वारा आज भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत नया स्थानक भवन, सिहावा चौक धमतरी में प्रात: 10 बजे से एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के छायाचित्र के दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में विधायक ओंकार साहू मंच पर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त बिंदास बहुरानी, सकल जैन श्री संघ अध्यक्ष आकाश गोलछा, दीपक जैन, पारसमल जी गोलछा, रमन लोढ़ा, नेमीचंद छाजेड़, धरम पारख, अमित जैन सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। शिविर का लाभ लेने सुबह से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। उक्त शिविर के आयोजन में स्व. चम्पाबाई लक्ष्मीचंद लुनिया की स्मृति में ताराचंद मूलचंद लुनिया परिवार व समता युवा संघ धमतरी विशेष सहयोगी है। आयोजन के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ रक्तदान शिविर एवं शुगर जांच की सुविधा भी मरीजों के लिए रही शिविर में विशेष रूप से जयपुर फुट वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर उपलब्ध कराए गए। इस कार्य में विनय मित्र मंडल रायपुर का सहयोग प्राप्त हुआ। लाभार्थियों की व्यवस्था भीखमचंद जी व प्यारीदेवी की पुण्य स्मृति में मिन्नी परिवार द्वारा की गई। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं दी। जिसमें कैंसर, हृदय रोग, पेट रोग, हड्डी रोग, महिला रोग, त्वचा रोग, न्यूरो सर्जरी, बाल रोग सहित अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। शिविर में डॉ. सौरभ जैन (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रणय जैन (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. मनीष जैन (पेट रोग विशेषज्ञ), डॉ. नमन पारख (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. स्मिता राम कुमार (महिला रोग विशेषज्ञ), डॉ. याशा कांवडिय़ा (त्वचा रोग विशेषज्ञ), डॉ. अक्षय बेद (न्यूरो सर्जन) सहित अन्य चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके अतिरिक्त सामान्य चिकित्सा, होम्योपैथिक एवं आधुनिक समग्र चिकित्सा के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहें। शिविर में आने वाले मरीजों के लिए नि:शुल्क परामर्श, जांच एवं आवश्यक मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई। शिविर को सफल बनाने समाजजन सेवा में जुटे रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!