नगर निगम के खोखले दावे की पोल खोलने सोरिद नाला पहुंचे कांग्रेसी
सोरिद से बागतराई पहुंच मार्ग में भरा पानी , बच्चो को स्कूल जाने में हो रही है दिक्कत

नगरनिगम में भाजपा के सत्ता आते ही बड़े –बड़े दावे किए गए बड़े नाले –नालियों के सफाई के नाम पर फोटो बाजी की गई जिसकी पूरी पोल बारिश होने से खुल गई है इसी बात को लेकर कांग्रेसी सोरिद नाला पहुंच कर वस्तु स्तिथि का जायजा लिया
नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने कहा कि लगातार हो रही बारिश ने धमतरी नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। शहर के अधिकांश वार्ड जलमग्न हो गए हैं, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नगर निगम के महापौर रामू रोहरा और आयुक्त प्रिया गोयल सुबह जलभराव वाले इलाकों में निरीक्षण करके फोटो बाजी कर रहे है, सोरिद नाला जिसमें शहर का पानी निकासी होकर रत्नाबांधा होते हुए जाता है वो पानी आगे ब्रेक हो गया है पानी ठीक से कट नही पा रहा है गंभीर स्तिथि बनी हुई है ।
उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने निरीक्षण को फोटो सेशन करार देते हुए कहा कि पिछले 5-6 महीनों से यही सिलसिला चल रहा है – निरीक्षण और फोटोग्राफी, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस है शहर में जल भराव की स्थिति वर्षों से बनी हुई है, फिर भी वार्डों में नालियों की समुचित सफाई नहीं की गई। केवल दिखावटी सफाई कर खानापूर्ति की गई है। जब से मानसून की शुरुआत हुई है, तब से हर गलियों में गंदा पानी भरा पड़ा है। ये कैसा प्रबंधन है?
पार्षद सुमन मेश्राम ने कहा कि शहर के लिए करोड़ों रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था, लेकिन दुर्भाग्यवश उसे निरस्त करवाकर दोबारा स्वीकृति दिलवाने की नौटंकी की गई, जिससे परियोजना में लंबा विलंब हुआ। जब काम शुरू भी हुआ तो आधा-अधूरा छोड़ दिया गया।
पार्षद योगेश लाल ने कहा कि कई वार्डों में नालियां अधूरी हैं, कुछ की तो कार्य ही आरम्भ नहीं हुआ और जो बनी हैं वो तकनीकी गुणवत्ता से कोसों दूर हैं। निरीक्षण करने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा ,उमा भागी ध्रुव,पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम गौतम वाधवानी, परस राम ढीमर, हीरू यादव ,सतीश मंडावी, दौलत राम मंडावी सहित काफी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे ।
