Uncategorized

जरूरतमंद बच्चों को युवा मंच द्वारा किया गया कपड़ा वितरण


धमतरी। समाज सेवा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्साही युवा मंच धमतरी द्वारा ग्राम भटगांव में जरूरतमंद बच्चों और पालकों को कपड़े वितरित किए गए। समूह को ये सभी कपड़े शहर के सेवादाता गौरव लोहाना से प्राप्त हुए थे। यह कार्यक्रम भटगांव क्षेत्र के केंद्रीय भंडारण निगम, सोरम के परिसर में आयोजित किया गया था। इस आयोजन को सफल बनाने में केंद्रीय भंडारण निगम के मैनेजर गौरव चंद्राकर और भटगांव प्राथमिक शाला के प्रधानाध्यापक दिनेश पाण्डेय का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में गौरव चंद्राकर के सहयोगी योगेंद्र व उनकी पूरी टीम भी उपस्थित रही। युवा समूह ने इन सब का आभार व्यक्त किया है। युवा मंच के भूपेंद्र, विराज, फाल्गुनी, राहुल, दिया, लवली, गौरी, भरत, कंचन एवं सुनील ने अपनी अहम भूमिका निभाई। ग्रामवासियों ने युवा मंच की इस सकारात्मक पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए उन्हें अपने ग्राम में आमंत्रित किया है। युवाओं के इस सेवाभाव से धमतरी शहर के कई अन्य युवा साथी भी प्रेरित हुए हैं और उन्होंने आगे इस मुहिम से जुड़कर समाज सेवा करने की इच्छा जताई है। उत्साही युवा मंच को इस तरह समाज सेवा के लिए खरतुली में पदस्थ व्याख्याता एवं समाजसेवी आकाश गिरी गोस्वामी का निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!