🔷धमतरी पुलिस का गौ-तस्करों पर बड़ा प्रहार: क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे 13 गौवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

🔷 *दुर्घटनाग्रस्त दो वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे थे गौवंश, मगरलोड पुलिस ने 06 लाख रुपये के दो वाहन सहित 13 मवेशी किए जब्त*
🔷 *एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में गौ-तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही,12 जीवित गौवंशों को सुरक्षित गौशाला में कराया गया पुनर्वास*
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के कुशल निर्देशन में जिले में गौ-तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस को गौ-तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे कुल 13 गौवंशों को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो चारपहिया वाहनों को भी जब्त किया गया है।
▪️दुर्घटनाग्रस्त हालत में लावारिस खड़े मिले दो वाहन, ठूंस-ठूंसकर भरे थे गौवंश
*घटना का विवरण*-:
थाना मगरलोड पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भोथा से ग्राम डोनर जाने वाले कच्चे मार्ग पर नाका के पास दो चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हालत में लावारिस खड़े हैं, जिनमें अवैध रूप से गौवंशों का परिवहन किया जा रहा है।
जिसकी सूचना पर थाना मगरलोड पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों एवं गवाहों की उपस्थिति में वाहनों की जांच करने पर एक बिना नंबर प्लेट की टाटा योद्धा 1700 के डाला में 07 गौवंश तथा कुछ दूरी पर खड़ी बोलेरो मैक्स पिकअप के डाला में 06 गौवंश मिले। इस प्रकार दोनों वाहनों में कुल 13 गौवंशों को बिना चारा-पानी के अत्यंत अमानवीय एवं क्रूरतापूर्ण तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था।परिवहन के दौरान दम घुटने एवं दुर्घटना के कारण एक बछड़े की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
▪️12 जीवित गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर गौशाला में सुरक्षित पुनर्वास
पुलिस द्वारा तत्काल पशु चिकित्सक को घटनास्थल पर बुलाकर सभी 12 जीवित गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा मृत बछड़े का विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका कुरूद के काऊ कैचर वाहन की सहायता से सभी 12 जीवित गौवंशों को गुरु गायत्री गौशाला समिति, ग्राम हाथबाय, विकासखंड एवं जिला गरियाबंद में सुरक्षित रूप से पुनर्वासित कराया गया।
▪️*वाहन मालिकों से पूछताछ एवं दस्तावेजों की जांच के बाद दो आरोपी गिरफ्तार*
प्रकरण में आरटीओ कार्यालय से वाहनों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनके मूल स्वामियों को तलब किया गया। धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर वाहन संबंधी दस्तावेज एवं किरायानामा जब्त किए गए। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों वाहन चालकों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।
▪️*गिरफ्तार आरोपीगण*-:
*(01)* मधु शंकर लहरे, पिता राजेश लहरे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पाईकभांठा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.)।
*(02)* अजय बंजारे, पिता स्व. उमेश बंजारे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पाईकभांठा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.)।
▪️*जप्त सामग्री*
(01) टाटा योद्धा 1700 वाहन – अनुमानित कीमत 3,00,000/-रूपये।
*(02)* बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन – अनुमानित कीमत 3,00,000/-रूपये।
*(03)* कुल 13 गौवंश – 12 जीवित एवं 01 मृत।
कुल जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत 6,00,000/-रूपये।
थाना मगरलोड में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 195/2026 धारा 4, 6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मान.न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में गौ-तस्करी, अवैध पशु परिवहन एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैधानिक कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

