Uncategorized

वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए लेखराम साहू


धमतरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दिल्ली अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एवं राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष लोकसभा नई दिल्ली के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रभारी दीपक बैज के आदेश पर दिल्ली चलो अभियान में शामिल होने लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली मोहन मरकाम पूर्व पीसीसी अध्यक्ष, छन्नी साहू विकास उपाध्याय राजकुमार यादव जनक राम वर्मा सकलेन कामदार प्रदेश महामंत्री एवं महेंद्र साहू एवं अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली चलो अभियान को सफल बनाने के लिए माना एयरपोर्ट से रवाना हुए। लेखराम साहू ने कहा कि इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ हम सब मिलकर कार्य करेंगे। मोहन मरकाम पूर्व पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि जो देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करेगा जनता के अधिकारों का हनन करेगा उसको माफी नहीं दिया जाएगा। सकलेन कामदार प्रदेश महामंत्री ने कहा कि वोट चोरों ने जनता के मूल अधिकारों का हनन करते हुए देश को हर स्थिति में कमजोर लाचार कर दिए हैं इसलिए ऐसी भ्रष्ट सरकार को जड़ से खत्म कर इस आंदोलन को सफल बनाना ही हम सभी का लक्ष्य है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!