Uncategorized

शहर के प्रमुख चौक-चौराहो पर लग रहे हाईमास्ट लाईट, होंगे रौशनी से जगमग

धमतरी । शहर के प्रमुख चौक-चौराहो व मार्गो पर नगर निगम द्वारा हाईमास्ट लाईट लगाया जा रहा है। जिससे उक्त स्थान रोशनी से जगमग होंगे। बता दे कि लाईट लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। पहले तीन स्थानों में लाईट लगाया जा रहा है। इसके पश्चात शेष स्थानों पर लगाया जायेगा। बता दे कि आचार संहिता के पूर्व ही इस कार्य का भूमिपूजन कर नींव रख दिया गया था। जिसके पश्चात अब टेंडर बाद कार्य प्रारंभ हो चुका है। अम्बेडकर चौक, रत्नाबांधा और घड़ी चौक में हाईमास्ट लाईट लगाया जा रहा है। आज सुबह घड़ी चौक में लाईट निगम कर्मचारियों द्वारा लगाया जा रहा था। बता दे कि शहर में कुल 20 जगहों पर हाईमास्ट लाईट लगाने की योजना है। इनमें से 12 स्थानो पर दीपावली के पूर्व ही लाईट लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!