Uncategorized

पद नहीं पार्टी, कर्तव्य निष्ठा और सक्रियता है महत्वपूर्ण – विजय मोटवानी

आवास, पर्यावरण व लोकनिर्माण विभाग के एमआईसी मेम्बर पद से हटाए जाने के बाद भी श्री मोटवानी का उत्साह व सक्रियता नहीं हुई कम

रोजाना आमापारा वार्ड में करते है भ्रमण, वार्डवासियों की समस्या निराकरण हेतु अधिकारियों से कर रहे निरंतर संवाद

धमतरी। कुछ दिन पूर्व निगम मेयर इन काउंसिल में आवास, पर्यावरण व लोकनिर्माण विभाग के एमआईसी मेम्बर रहे पार्षद विजय मोटवानी को एमआईसी से बाहर किया गया। सामान्यत: जब किसी नेता को समय पूर्व पद मुक्त किया जाता है तो उनके द्वारा नाराजगी जाहिर की जाती है। पार्टी संगठन के खिलाफ बयानबाजी की जाती है सक्रियता भी घट जाती है। लेकिन इन सब से विपरित आमापारा पार्षद विजय मोटवानी ने इसे सत्त प्रक्रिया बताते हुए पार्टी संगठन के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा को और मजबूती से दोहराया है। साथ ही वार्ड व शहर विकास के प्रति सक्रियता को किसी भी प्रकार से प्रभावित होने नहीं दिया है।
उल्लेखनीय है कि पार्षद श्री मोटवानी रोजाना आमापारा वार्ड का भ्रमण करते है। वार्डवासियों से रुबरु होकर उनकी समस्या, शिकायतों व मांगो के निराकरण हेतु अधिकारियों से सत्त संवाद करते है। वार्डवासियों के सुख-दुख में शामिल होते है। वर्तमान में भी उनकी सक्रियता कम नहीं हुई है। वे वार्ड व शहर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
हाईवे चैनल से चर्चा करते हुए श्री मोटवानी ने कहा कि पद महत्वपूर्ण नहीं बल्कि पार्टी संगठन, कर्तव्यनिष्ठा व जनता की सेवा में सक्रियता महत्वपूर्ण है। पार्टी ने ही मुझे एमआईसी मेम्बर बनाकर सम्मान दिया और पद का आना जाना राजनीति में सामान्य प्रक्रिया है। वे भाजपा के कार्यकर्ता थे और रहेंगे। वे पार्षद के रुप में वार्ड व शहर विकास के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने कोर्ई कसर नहीं छोड़ेंगे।
डबल इंजन सरकार में सुशासन, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रहित के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है
श्री मोटवानी ने राज्य के विष्णुदेव साय सरकार व केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यो को सराहा है। उन्होने कहा कि डबल इंजन सरकार में सुशासन, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, राष्ट्रहित के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। गरीबों को पीएम आवास देेकर उनके स्वयं के आशियाने का सपना पूरा किया। दशको से नक्सलवाद का दंश झेल रहे छत्तीसगढ़ को इससे मुक्त कराया। शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और विकास के हर मोर्चे पर देश को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!