Uncategorized

किसानो के संकटकाल में सरकार त्वरित मुआवजा दे — कविता योगेश बाबर

जिला पंचायत सदस्य ने की सरकार से फसल क्षति पर मुआवजा व ऋण माफी की माँग


धमतरी। जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार की किसानो के प्रति दोहरी नीति से किसान ऐसे ही परेशान है और अब आफ़त रूपी जो अर्नब तूफ़ान आया उससे तो किसान की कमर ही टूट गई है ऐसे समय में सरकार को चाहिये की अन्नदाताओं की समस्या को गंभीरता से ले और किसानों को तात्कालिक राहत प्रदान करे अभी पिछले तीन वर्षों में केंद्र की सरकार ने धान के दामों में बहुत ही कम वृद्धि मात्र 380 रुपये की है जिसको राज्य सरकार को अपने चुनावी घोषणा 3100 रुपये में जोड़कर किसानों को देना चाहिए साथ ही जो चक्रवाती तूफ़ान आया है जिसने किसानों की फसल को भारी क्षति पहुंचाई है उस पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिये सर्वे करवाकर बीमा योजना का लाभ दिलाए और किसानों ने सहकारी समितियों और बैंको से जो ऋण लिया है उस ऋण माफी की घोषणा तत्काल करे और इस त्योहारी सीजऩ में किसानों को राहत प्रदान करे सरकार की किसानो के लिये दोहरी नीति का पता इसी बात से चलता है कि पिछले वर्ष जिन किसानों ने एग्रीस्टेक पंजीयन करवाया था उसमे से बहुत से किसानों का नाम व रकबा अभी वर्तमान सूची से ग़ायब कर दिया गया है सरकार को चाहिये कि उन किसानों का नाम वापस उस सूची में जोड़ा जावे और जो नाम छूट गए हैं उनको वापस सूची में शामिल किया जाये श्रीमती बाबर ने कहा है कि किसान बहुत लगन और मेहनत से काम कर फसल लग तैयार करते हैं और ऐसे में उनके ऊपर विपत्ति आना चिंता का विषय है आज किसान को अपना भविष्य अंधकार मय लग रहा है ऐसे समय मे शासन की जि़म्मेदारी है कि किसानों की समस्याओं का उचित समाधान कर राहत प्रदान करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!