Uncategorized

सोरिद मड़ई के दौरान विद्युत पोल में लगी आग, महापौर के प्रयास से हुआ सुधार कार्य


धमतरी। सोरिद मड़ई के दौरान अचानक विद्युत पोल में आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बनने लगा तत्काल इसकी सूचना महापौर रामू रोहरा को दी गई। वे तुरंत मौके पर पहुँचे और तत्काल बिजली लाइन बंद करवाकर बड़ी दुर्घटना को टालने में अहम भूमिका निभाई। इसके पश्चात तुरंत लाइन दुरुस्त करवाया। जिसके पश्चात कार्यक्रम को सुरक्षित रूप से पुन: प्रारंभ कराया जा सका। इसके पश्चात महापौर ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए मंडई की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!