Uncategorized

विश्वकर्मा जयंती पर भखारा में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ भगवान विश्वकर्मा पूजन

निर्माण और सृजन की प्रेरणा देते हैं भगवान विश्वकर्मा-ज्योति हरख


भखारा। भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर जय विश्वकर्मा श्रमिक ठेकेदार संघ, नगर पंचायत भखारा-भठेली के तत्वावधान में पुराना बाजार चौक में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की स्थापना की गई तथा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शज्योति हरख जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। भगवान विश्वकर्मा का पूजन करने के पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, तकनीक और सृजन का देवता माना जाता है। निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक, राजमिस्त्री, कारीगर एवं ठेकेदार अपने परिश्रम से समाज और नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनतकश श्रमिकों के परिश्रम और कौशल से ही विकास की मजबूत नींव तैयार होती है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन (पप्पू ),मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पांवरिया, अतिथि राम सजीवन साहू, पार्षद चांदनी साहू, भूपेंद्र यादव, श्रीमती बनपेला,सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता के लिए नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू सहित सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!