Uncategorized

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री से महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, नेताओं ने किया स्वागत, लिया आशीर्वाद

नगर विकास तथा क्षेत्र वासियों के सुख शांति समृद्धि के लिए महापौर रामू रोहरा ने की प्रार्थना

धमतरी-बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री का आराध्य वन देवी अंगारमोती माता के दर्शन हेतु अल सुबह आगमन हुआ. दर्शन पक्ष वापसी के समय आमा तालाब चौक अंबेडकर वार्ड में महापौर रामू रोहरा, भाजपा प्रदेश कार्यालय सह मंत्री प्रीतेश गांधी एवं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा सहित निगम के पार्षद गणों एवं गणमान्य नागरिकों ने आशीर्वाद लेकर स्वागत करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की महापौर रामू रोहरा ने नगर के विकास हेतु सकारात्मक ऊर्जा तथा समर्पण के साथ जनता के हित में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु कार्य करने का आशीर्वाद प्राप्त किया इसके साथ ही उपस्थित जनों द्वारा गगनभेदी सनातन धर्म के पताका फहराने संबंधी नारे लगा महाराज श्री ने भी सभी से हिंदुत्व एवं सनातन को मजबूत करने के लिए आह्वान करते हुए हाथ जोड़कर आशीर्वाद देकर विदा हुए। उक्त अवसर पर मेघराज ठाकुर, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, तल्लीन पुरी गोस्वामी, शैलेश रजक, विभा चंद्राकर ,अनीता अग्रवाल, चंद्रभागा साहू, सरिता यादव, मुकेश शर्मा संजय देवांगन हेमंत बंजारे ललिता नाडेम, देवा नाडेम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!