ईडी के खिलाफ रायपुर में धरना प्रदर्शन, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में धमतरी के कार्यकर्ता हुए शामिल
चुनाव में हार के डर से भाजपा अपनी टीम बी ईडी और सीबीआई से कांग्रेस को डराने और जनता को भ्रमित करने का कर रही प्रयास-राजा देवांगन

धमतरी। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से लगातार ईडी की कार्रवाई जारी है. ईडी द्वारा हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. ईडी द्वारा लगातार केवल कांग्रेस नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए आज राजधानी रायपुर में स्थित ईडी दफ्तर के बाहर धरना युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में किया गया जिसमें एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के साथ जिले भर से सैकड़ो एनएसयूआई कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में सम्मिलित हुए.ईडी पर भाजपा के इशारे पर छापेमारी करने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है जिससे भाजपा के सुपड़ा साफ होने की स्थिति स्पष्ट हो गई है, आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति भाप चुकी भाजपा को हार दिखाई दे रही है इस कारण वह अपने टीम बी ईडी और सीबीआई को मोर्चा सौपकर कांग्रेस को डराने और जनता को भ्रमित करने में लगी हुई है पर सनद रहे हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है जिनके पूर्वज ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़े थे ये तानाशाही मोदी सरकार सैकड़ों प्रयासों के बावजूद हमे डराने में सफल नही होगी, और ना ही प्रदेश की जनता को बरगलाने में सफल होगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 75 से ज्यादा सीटें जिताकर जनता इस तानाशाही भाजपा को करारा जवाब देगी । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश साहू, ओमप्रकाश मानिकपुरी,लोकेश साहू, लक्की रजक, धर्मेन्द्र पटेल, योगेश निर्मलकर, देवेंद्र सिन्हा, भेपेंद्र कवर, सूरज सिन्हा, सौरव राव, चंदू सोनकर, रियाँश समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

