Uncategorized

किसान खाद बीज की कमी से है त्रस्त, भाजपाई सुशासन त्यौहार में फोटो खींचाने में मस्त – लेखराम साहू


धमतरी। कुरुद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने भाजपाइयों एवं राज्य सरकार विष्णु देव सरकार पर बरसते हुए कहा कि किसान खाद एवं बीज के लिए दर-दर भटक रहे हैं और भाजपा के कार्यकर्ता एवं मंत्री विधायक सुशासन त्यौहार में फोटो एवं सेल्फी लेने में मस्त है जनता आस लगाकर देख रही है की कब अच्छे दिन आएंगे ? जनता अपनी बहुमूल्य वोट देकर भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ राज्य में शासन करने का मौका दिया लेकिन इस सरकार ने आम जनता को महंगाई की मार से हालत गंभीर कर दिया है। किसान से लेकर कर्मचारी वर्ग सभी डबल इंजन की सरकार से त्रस्त है आम जनता की कोई भी समस्या से भारतीय जनता पार्टी विष्णुदेव साय की सरकार को कोई सरोकार नहीं है। लेखराम साहू ने कहा कि कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर विधानसभा में सरकार के विरोध में प्रश्नों की झड़ी लगा देते हैं लेकिन आज किसानों की हालत और महंगाई पर उसके जुबान से एक शब्द नहीं निकल रहा है मैं पूछना चाहता हूं कि क्या भाजपाइयों को कोई जनता की समस्या पर ना बोलने वाली कोई दवाई दे दिया गया है लेखराम साहू ने कहा कि एक मरीज की हालत बिगडऩे के बाद भी मरीज को देखने डॉक्टर नहीं पहुंच रहे हैं। लेखराम साहू ने कहा कि कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में विकास कार्यों के लिए फंड और बजट जारी न होने से नाराज होकर 56 ग्राम पंचायत के सरपंच सामूहिक इस्तीफा एवं कुरुद विधानसभा के कई सरपंच आक्रोषित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!