Uncategorized

कक्षा चौथी की 9वर्षीय छात्रा पर आवारा कुत्तो ने किया हमला

धमतरी के ग्राम मैनपुर की घटना, उपचार हेतु लगाने पड़े 25 टांके


धमतरी। आवारा कुत्तो के आंतक से आम जनता परेशान हो चुकी है आए दिन डॉग बाइट की घटना हो रही है। जिससे जनता परेशान हो चुकी है। इस बार 9 वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्तो ने शिकार बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिला अन्तर्गत ग्राम मैनपुर की कक्षा चौथी की छात्रा आन्या नेताम 9 वर्ष जो की घर की बाड़ी में खेल रही थी तभी आवारा कुुत्तों ने बच्ची को घेर लिया और उस पर हमला कर काटने लगे बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन बच्ची को बचाने दौड़े तब तक कुत्तों ने बच्ची को कई जगह काट लिया था आनन-फानन में बच्ची को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां लगभग 25 टांके लगाने पड़े। गांव में कुत्तों के आंतक से दहशत है। साथ ही नाराजगी भी देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!