Uncategorized

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की तीन अलग-अलग प्रकरणों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

3 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही,अवैध शराब, बिक्री रकम एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी सहित कुल 56,560 की संपत्ति जब्त

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में धमतरी पुलिस द्वारा थाना कोतवाली, अर्जुनी एवं कुरूद क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शांति घाट नहर नाका के पास धमतरी में आरोपी गोविंद यादव पिता गणेश राम, 39 वर्ष, निवासी बनिया तालाब, धमतरी को अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 20 नग देशी प्लेन शराब, 15 नग मसाला शराब एवं 01 स्कूटी बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत 3,100 एवं स्कूटी की कीमत 50,000 बिक्री रकम 53,100 सहित कुल संपत्ति 53,100 जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
थाना अर्जुनी द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते आरोपी पकड़ा गया.थाना अर्जुनी पुलिस ने कोलियारी में आरोपी खुमान निषाद पिता स्व. फेहरूराम, 70 वर्ष, निवासी कोलियारी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 20 नग देशी मसाला शराब, जिसकी कीमत 2,000 तथा बिक्री रकम 200 बरामद हुई। कुल 2,200 की संपत्ति जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।कुरूद पुलिस ने नया बस स्टैंड कुरूद, शीतला मंदिर के पास आरोपी रामचंद्र ध्रुवंशी पिता मुन्ना ध्रुवंशी, 28 वर्ष, निवासी संजय नगर, कुरूद को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 12 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत 960 एवं बिक्री रकम 300 कुल 1,260 जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!