Uncategorized

स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ माँ और स्वस्थ बच्चे से होती है:- नीलेश लूनिया

सदर उत्तर वार्ड में आँगन मिलन सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया

धमतरी:-सदर उत्तर वार्ड धमतरी में
आँगन मिलन सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आँगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एन.पी. गुप्ता जी रहे। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नीलेश लूनिया पूर्व पार्षद श्रीमती नीलू डागा, शिव शर्मा,विट्ठल राव पवार, श्रीमती राजकुमारी पटेल एवं श्रीमती प्राची सोनी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद नीलेश लूनिया ने कहा कि आँगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे महिलाओं एवं परिवारों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। आँगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं को जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रमों से जनभागीदारी बढ़ती है और योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाने में सहायता मिलती है।
डॉ. एन.पी. गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ माँ और स्वस्थ बच्चे से होती है। बच्चों के उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण तथा माताओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। आँगन मिलन जैसे कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पूर्व पार्षद श्रीमती नीलू डागा ने कहा कि आँगन मिलन कार्यक्रम महिलाओं और परिवारों को जोड़ने का अच्छा माध्यम है। शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे हितग्राहियों तक पहुँचने से अधिक से अधिक परिवार इनका लाभ उठा सकते हैं।
श्रीमती राजकुमारी पटेल ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर समाज में जागरूकता जरूरी है। आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर तक पहुंचकर किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
शिव शर्मा ने कहा कि आँगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँच रही है। ऐसे आयोजनों से समाज के प्रत्येक वर्ग को योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना तथा स्वस्थ बच्चा, स्वस्थ माता जैसे विषयों पर जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की गई।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में श्रीमती हेमलता साहू, महतारी वंदन योजना के संबंध में श्रीमती ज्योति पटेल तथा “स्वस्थ बच्चा, स्वस्थ माता” विषय पर श्रीमती लोकेश्वरी पटेल द्वारा जानकारी दी गई।कार्यक्रम में एएनएम श्रीमती संगीता साहू एवं एएनएम श्रीमती खिलेश्वरी की सहभागिता रही। इसके अलावा सदर उत्तर वार्ड की आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तबस्सुम नाज़,कौसर बानो, श्रीमती अनीता साहू, श्रीमती संगीता वाहिले, श्रीमती वर्षा, श्रीमती सीमा सिन्हा एवं श्रीमती चंद्रिका पटेल मितानीन खैरुन्निशा,विभालता साहू सहित अन्य आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की और कार्यक्रम को उपयोगी बताया। आँगन मिलन सेवा संकल्प कार्यक्रम का उद्देश्य वार्ड के प्रत्येक परिवार तक जागरूकता और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!