Uncategorized

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज क़े वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में मुख्यातिथि क़े रूप मे शामिल हुई पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, जिला धमतरी द्वारा ग्राम सोरम में आयोजित एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू बतौर अतिथि शामिल हुईं.
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने उद्बोधन में श्रीमती साहू ने कहा कि यादव समाज का सामाजिक संगठन, एकजुटता और समाजहित में किए जा रहे कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। समाज की सक्रियता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का कार्य अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर समाज की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्रीमती साहू ने आमंत्रण एवं सम्मान के लिए यादव समाज का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!