Uncategorized

ग्राम कसही में ग्रामीणों ने सात नए कुआ खनन की मांग, विधायक ओंकार साहू ने दिया आश्वासन

ग्राम कसही के ग्रामीणजन ने धमतरी विधायक ओंकार साहू से मुलाकात कर गांव में खेती-बाड़ी को सुदृढ़ बनाने हेतु 7 नए कुओं के निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की स्थिति सामान्य नहीं है। जमीन के ऊपरी हिस्से में ही पानी उपलब्ध होता है, जबकि अंदर की सतह में जलस्तर काफी कम है। इस कारण सिंचाई के लिए कुओं पर ही निर्भर रहना पड़ता है।
ग्रामीणों ने जानकारी दी कि वर्तमान में गांव में लगभग 55 से 60 कुएं हैं, जिनके माध्यम से किसान खेती कर अपने परिवार का जीवनयापन कर रहे हैं। लेकिन बढ़ती आवश्यकता और सीमित जलस्रोत के कारण कई किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है। कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जिनके पास खुद का कुआं नहीं है और वे दूसरों पर निर्भर हैं, जिससे खेती प्रभावित होती है।
ग्रामीणों ने विधायक से आग्रह किया कि 7 नए कुओं की स्वीकृति प्रदान कर किसानों को राहत दी जाए, ताकि कृषि उत्पादन बढ़ सके और गांव की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।विधायक ओंकार साहू ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उनकी मांग को प्राथमिकता के साथ रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा और गांव के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू , जितेंद्र साहू सरपंच , पूर्व सरपंच मुकेश ध्रुव , भूवन पटेल , विजय ध्रुव अरूण पटेल और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!