Uncategorized

यह विजय वार्डवासियों के अपार समर्थन, विश्वास, मेहनत का है परिणाम – सुमन सोमेश मेश्राम

डाकबंगला वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद ने कहा विपक्ष की आवाज बनकर वार्डवासियों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे हम


धमतरी। डाकबंगला वार्ड नव निर्वाचित पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने 274 वोटो से जीत दर्ज की है आभार रैली में वार्ड के मतदाताओ का आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने ने कहा कि डाकबंगला वार्ड में पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिफल हमें मिला है विपरीत परिस्थियों में हमने विधान सभा, लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का परचम लहराया है अब निगम चुनाव में भी यहां से कांग्रेस को लीड दिलाने में हम कामयाब हुए है ये हमारी जन सेवा वार्ड विकास एवं समर्पण की जीत है यह विजय वार्ड वासियों के अपार समर्थन विश्वास मेहनत का परिणाम है वार्ड वासियों को मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए हम संघर्ष शील रहे है विपक्ष की आवाज बनकर हम वार्ड वासियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!