Uncategorized

महापौर रामू रोहरा नवनिर्वाचित सभी 27 पार्षदों के साथ मिले मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री से

महापौर, पार्षदों ने की क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व संगठन महामंत्री पवन साय से भी भेंट

मुख्यमंत्री ने कहा विकास के विजन के साथ करे कार्य, धमतरी के विकास में नहीं आएगी कमी

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव में धमतरी नगर निगम में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। निगम महापौर चुनाव में बड़ी जीत के साथ ही 40 में से 27 वार्डो में भाजपा को जीत मिली है। इस जीत से भाजपा में उत्साह है। जीत के पश्चात आज नवनिर्वाचित महापौर जगदीश रामू रोहरा ने धमतरी निगम के सभी भाजपा के 27 नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व संगठन महामंत्री पवन साय से भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महापौर रामू रोहरा व सभी 27 पार्षदों से कहा कि वे जनता के बीच विकास के विजन के साथ जाए। जनता ने जिन उम्मीदों के साथ भाजपा को चुना है उन उम्मीदों पर खरा उतरे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महापौर व पार्षदों को भरोसा दिलाया कि अब धमतरी के विकास में कमी नहीं आएगी। धमतरी विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होगा। इस संबंध में चर्चा के दौरान महापौर रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी विकास में पिछले 5 सालों में पिछड़ा रहा, निगम में कांग्रेस व प्रदेश में भी कांग्रेस की सत्ता रही बाउजूद इसके धमतरी विकास के लिए पिछड़ता गया। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। धमतरी में विकास का पहिया तेजी से घुमेगा। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए प्राथमिकता के साथ विकास कराये जाएगें।
नोटिफिकेशन के बाद बाद तय होगी शपथ ग्रहण की तिथि, मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष को शामिल होने किया गया आग्रह
चर्चा के दौरान नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा ने बताया कि फिलहाल महापौर व पार्षदों के शपथ ग्रहण की तिथि तय नहीं हो पाई है। नोटिफिकेशन का इंतजार है। इसके पश्चात तिथि तय की जायेगी। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह उनके व सभी पार्षदों द्वारा किया गया। जिस पर उन्होने आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!