Uncategorized
भठेली वार्ड क्रमांक 10 मे छोटे बच्चों के लिए खुला पालना घर, पूर्व पार्षद संतोषी निषाद ने किया उद्घाटन

भठेली वार्ड क्रमांक 10 मे छोटे बच्चों के लिए पालना घर खुला,पूर्व पार्षद संतोषी निषाद ने उद्घाटन किया.छोटे बच्चों को पोषण आहार के साथ साथ समुचित देखभाल की व्यवस्था के लिए शासन द्वारा पालना घर खोला गया है । इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं सुपरवाइजर उपस्थित थे।साथ ही बस्ती पंचायत अध्यक्ष नेकराम बंधुजी , लक्ष्मण साहू ,झामन साहू एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। कामकाजी महिलाओं के बच्चों के उचित देखभाल एवं पोषण आहार के पालनाघर है, माताएं अब निश्चिंत होकर काम में जा सकती है । साथ ही फलदार पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया.

