Uncategorized

सशक्त एवं समृद्ध लोकतंत्र के निर्माण में एस आई आर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: मोनिका ऋषभ देवांगन

भाजपा गंगरेल मंडल अंतर्गत विभिन्न बूथों में चल रहे एस आई आर अभियान के तहत ग्राम अछोटा बूथ क्रमांक 211 एवं 212 मुड़पार बूथ क्रमांक 231 भोयना बूथ क्रमांक 233 में फॉर्म भरने एवं दस्तावेज सत्यापन को प्रगति का निरीक्षण किया गया ।इस अवसर पर मोनिका देवांगन ने कहा कि
सशक्त और समृद्ध लोकतंत्र के निर्माण में विशेष गहन पुनरीक्षण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। और प्रत्येक पात्र हितग्राही का सूची में शामिल होना अत्यंत आवश्यक है।इस प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची को पूर्ण रूप से त्रुटिरहित, अद्यतन और विश्वसनीय बनाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का सुचारू रूप से उपयोग कर सके।निरीक्षण के दौरान सभी बूथों के बी एल ओ ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत तक SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। और बहुत जल्द ही शत प्रतिशत एस आई आर का कार्य पूर्ण हो जाएगी।श्रीमती देवांगन ने बी एल ओ को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित की।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगरेल ऋषभ देवांगन सभी बी एल ओ के रूप में काम कर रहे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायक कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!