Uncategorized

नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर व पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित


मगरलोड। नगरी निकाय चुनाव के प्रथम चरण नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी में 11 फरवरी को मतदान संपन्न होगी 4 फरवरी मंगलवार को नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी साहू भवन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, मगरलोड नगर पंचायत चुनाव प्रभारी एवं भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, नगरी , भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सिहावा के पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, नगरीय निकाय चुनाव एवं मगरलोड मंडल के प्रभारी भाजपा के जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय यदु, मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू, नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष श्रीमती दुर्गा साहू, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती नंदनी सिन्हा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ ने भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्बोधन की कड़ी में मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर ने कहा भारतीय जनता पार्टी लोगों की सेवा करने वाली पार्टी है। बीजेपी राष्ट्रवादी पार्टी है। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई और राज्य में डॉ रमन सिंह के शासनकाल में गांव से लेकर शहर तक का विकास हुआ मगरलोड विकासखंड के चारों बांध मारागांव, मोहेरा, प्रधान मंत्री सड़क, पुल पुलिया, कॉलेज,आईटीआई,कमारों के लिए जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, किसानों को 3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी अनेक कार्य बीजेपी ने किया है। भाजपा जिला पूर्व अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार है। नगर पंचायत में कांग्रेस की सरकार होने विकास थम गया है जो कार्य हुआ है उसमें भ्रष्टाचार किया है। नगर पंचायत में भाजपा की सरकार बनाना ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगा तभी विकास होगा शासन की जनकल्याणकारी योजना घर-घर पहुंचेगा महतारी वंदन योजना लाकर भाजपा ने माताओ का सम्मान किया है भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष हिरंजय साहू ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय यदु, महामंत्री रामायण सिन्हा, यवन साहू, हिरंजय साहू, डॉ हेमंत साहू, चित्रसेन प्रजापति, चेतन साहू, रोहित यादव, डीहू राम साहू, घनश्याम साहू, नारायण ध्रुव, योगेश साहू, ओमकार कंवर, झनेश्वर साहू, इशू साहू महेश सिन्हा, बसंत साहू, मुरली सिन्हा, नेमू निषाद, बसंती देवांगन हीरामन ध्रुव हेमंत सिंह नंदनी सिन्हा तिलोत्मा साहू, जीवराखन साहू, खिलेश साहू, बाल गोविंद साहू, दिलीप सिन्हा, राधा साहू, सुनीता ध्रुव, नीरा साहू, उर्वशी साहू,डीहुराम साहु, बसंत साहु,हिरामन ध्रुव, झमित सिन्हा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!