लोकतंत्र बचाओ – भीड़तंत्र हटाओ अभियान के जिला संयोजक बने ठाकुर शशि पवार
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने की प्रभारियों की घोषणा, की सहभागिता की अपील

धमतरी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों तथा सांसद, विधायक एवं संगठन प्रभारियों से विमर्श कर भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी के अध्यक्ष प्रकाश बैस ने आगामी पखवाड़े भर चलने वाले लोकतंत्र बचाओ – भीड़तंत्र हटाओ अभियान के लिए जिला स्तर पर टीम गठित की एवं प्रत्येक कार्यक्रमों के लिए अलग अलग प्रभारियों की घोषणा की। अभियान की जिला टोली के संयोजक ठाकुर शशि पवार बनाए गए एवं उनके साथ सहयोगी के रूप में राकेश साहू, गौकरण साहू एवं कमल डागा को जिम्मेदारी दी गई। जिला स्तरीय लोकतंत्र बचाओ – भीड़तंत्र हटाओ पदयात्रा के संयोजक रामू रोहरा, अरुण सार्वा, महेंद्र पंडित एवं भानु चंद्राकर बनाए गए। राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम के संयोजक कविंद्र जैन, नागेन्द्र शुक्ला एवं श्रीमती ज्योति चंद्राकर बनाए गए। प्रेस वार्ता हेतु राजेश शर्मा के साथ उमेश साहू को जिम्मेदारी दी गई। युवा संवाद हेतु अविनाश दुबे, शुभांक मिश्रा, चित्रांश नागवंशी को प्रभारी बनाया गया। छात्रों की प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम हेतु संयोजक डॉ बीथिका विश्वास, आनंद यदु, अजय ध्रुव को बनाया गया है। इंफ्लूएंसर आउटरीच प्रोग्राम के संयोजक हरख जैन, अकबर कश्यप एवं विजय साहू बनाए गए। विशेषांक एवं पत्रिकाओं के संकलन, वितरण इत्यादि के लिए पुष्पेंद्र साहू, हेमंत चंद्राकर एवं मोहन पुजारी को प्रभारी बनाया गया है। सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को इस अभियान में सक्रियता के साथ सहभागिता की अपील जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस एवं जिला संयोजक ठाकुर शशि पवार ने की है।
