Uncategorized

भ्रम फैलाना बंद करे कांग्रेस, एक क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेंगे पूरे 13,839 रुपए: चेतन हिन्दूजा

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष का कांग्रेस के आरोपों पर तीखा पलटवार, कहा- डबल इंजन की सरकार में अन्नदाता सर्वोपरि

साय सरकार के ऐतिहासिक फैसले से किसानों में खुशहाली

धमतरी। धान खरीदी और किसानों को दी जाने वाली आदान सहायता राशि को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे निराधार आरोपों पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने कड़ा पलटवार किया है। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई जनहितैषी मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह प्रदेश के अन्नदाताओं के बीच भ्रम फैलाने की ओछी राजनीति कर रही है। भाजपा के युवा नेता चेतन हिन्दूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किसानों के हित में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब यदि कोई पंजीकृत किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल के बजाय केवल एक क्विंटल धान भी बेचता है, तब भी उसे प्रति एकड़ के हिसाब से पूरी 13,839 रुपए की आदान सहायता राशि (बोनस अंतर) प्रदान की जाएगी। इस फैसले से छोटे और सीमांत किसानों के साथ-साथ प्राकृतिक कारणों से कम उपज पाने वाले किसानों को भी सीधा और पूरा आर्थिक लाभ मिलेगा। श्री हिन्दूजा ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार हमेशा किसानों के हित में सोचती है और उनके कल्याण को सर्वोपरि रखकर काम करती है। सरकार के इस जनकल्याणकारी निर्णय से प्रदेश भर के किसानों में जबरदस्त उत्साह और खुशहाली का माहौल है। कांग्रेस को चाहिए कि वह किसानों को गुमराह करने के बजाय सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!