Uncategorized

ख़डी ट्रैक्टर से जा टकराई मोटर सायकल,दो युवकों की मौत

मगरलोड। मगरलोड थाना अंतर्गत दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। पहला घटना 20 मई बुधवार की रात्रि मेघा छिपली मार्ग पर मोटर सायकल खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गया। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार छिपली निवासी लोकेश्वर यादव पिता रोशन यादव उम्र 32 वर्ष जो अपने बड़े पिताजी के लड़के खेमलाल यादव पिता स्व बिरझू राम उम्र 30 वर्ष के साथ सेन्हाभाठा के राईस मिल में हमाली काम करने के लिए गया हुआ था। वापसी के समय तकरीबन 9.30 बजे बंद पड़ी गुप्ता राईस मिल के पास आगे ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। जिसके पीछे में टकरा गया। बाइक लोकेश्वर यादव चला रहा था। टकराने से लोकेश्वर के मस्तिष्क, छाती पर गंभीर चोट लगी है। जिसे तत्काल ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम गुरूवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

दूसरी घटना 21 मई को मेघा मेन रोड में 11 बजे 7 मिनट को हुआ। बाइक चालक मेन रोड पर पैदल चल रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में गिर गया पीछे से आ रही पिकप रगड़ते हुए निकल गया। बाइक चालक खून से लथपथ हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल बाइक चालक को सड़क किनारे लाया थोड़ी देर बाद युवक के दम तोड़ दिया। घटना की सूचना 112 में डायल किया गया। सूचना मिलते ही 112 डायल के कर्मचारी और शासकीय 108 वाहन भी पहुंच गए। शव को स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड ले गया। मृतक युवक की पहचान यशवंत निषाद पिता दौलत निषाद उम्र 24 वर्ष लगभग ग्राम अमलीडीह निवासी के रूप में हुई। घटना से परिवार में शोक की लहर है। पिकप मेघा के हार्डवेयर संचालक का बताया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!