Uncategorized

अटल आवास मे भरभरा कर गिरा छत का प्लास्टर, एक घायल, हादसे के बाद डर के साये मे निवासी

हो सकता था बड़ा हादसा, गनीमत रही कि किसी को नहीं आई गंभीर चोट

धमतरी – अटल आवास कॉलोनी मे आज एक मकान का छत अचानक भरभरा कर गिर पड़ा जिससे वंहा निवासरत एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है.
मिली जानकारी के अनुसार अटल आवास मे लगभग 300 परिवार निवास करते है इसी मे एक परिवार के मकान मे आज छत का प्लास्टर अचानक भरभरा का गिर पड़ा इस हादसे के दौरान घर मे पति पत्नि और एक एक बच्ची भी घर पर मौजूद थी. जिससे बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन किस्मत अच्छी रही की किसी को गंभीर चोट नहीं आई. इस हादसे के बाद सालो से जर्जर अटल आवास मे निवासरत लोगो के बीच किसी अनहोनी की आशंका और बढ़ गई है निवासी डर के साये मे अटल आवास मे रहने मजबूर है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!