चाकू लहरा कर लोगों को डराने वाले को पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि बिलाई माता मंदिर के पास मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति जो कि नीले सफेद रंग का फूल शर्ट एवं नीले रंग का पेंट पहना है जो बिलाईमाता मंदिर के पास गौशाला मैदान में अपने हाथ में एक धारदार चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा कि सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान गौशाला मैदान के पास पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति धारदार चाकु को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था। अभय यादव पिता कैलाश यादव 19 साल बांसपारा दुर्गा मंदिर के पीछे पास धमतरी निवासी है.आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है.उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से प्रआर.रवि जगने,डायमंड यादव,चंदर जमदार एवं सायबर टीम से प्रआर.लोकेश नेताम, आर. योगेश नाग, मनोज साहू ,दीपक साहू, कृष्णा पाटिल, युवराज ठाकुर,फनेश साहू ,विकाश द्विवेदी,आनंद कटाकवार,मुकेश मिश्रा,धीरज डडसेना का योगदान रहा।

