Uncategorized

बिरेतरा के युवाओं से हिन्दू जागरण मंच ने राष्ट्र धर्म पर किया चिंतन

बिरेतरा के युवाओं के साथ हिन्दू जागरण मंच धमतरी के जिला संयोजक पुरूषोतम निषाद एवं जिला कार्यकारणी ने रविवार को नशा मुक्त ,असमाजिक गतिविधियों से मुक्त,सनातन समाज निर्माण की दिशा में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा वेदों और पुराणों में वर्णित मां जगत जननी भवानी श्री आदि शक्ति मां दुर्गा जो कि बुद्धि ,शक्ति शौर्य,पराक्रम , की देवी है हमारे बीच नवरुपों में विराजमान हो रही है। जिसका सर्व समाज आराधना करता है सनातन पर्वो की शुचिता पवित्रता बनाकर रखना हमारी जिम्मेदारी है,देश, परिवार समाज की सुरक्षा का दायित्व युवा समाज के ऊपर है हिन्दू समाज में देश भक्ति राष्ट्र सेवा भाव के साथ स्वदेशी एवं स्व की भाव का जागरण ,समरसता,कुटुंब में अपनत्व,नागरिक कर्तव्य,पर्यावरण जागरूकता,की भाव सर्व हिन्दू समाज में जगाना हमारा कर्तव्य है। भारत भूमि महज मिट्टी नहीं है यहां के कण कण में साक्षात ईश्वर महादेव वास करते है हम सभी भारत को मां से संबोधित करते है,जो कि विश्व को संस्कृति ,सभ्यता संसाधनों से पालन पोषण करती है।इतिहास में घटित घटना जो हमारे पूर्वजों के साथ हुआ ज्ञान विज्ञान के लाखों केंद्र बिंदु गुरुकुल ,आश्रम ,वर्ण , सामाजिक कार्य की व्यवस्था ,मंदिर देवालय, को तोड़ना,नष्ट कर देना,माताओं बहनों के साथ अत्याचार दुराचार की सारी त्रासदी हिन्दू समाज हुई है और समाज को जाति में बाट कर यहां के खनिज संसाधनों को लूटना राज करना प्रशासनिक व्यवस्था में मनमर्जी कानून लागू करना , सिर्फ हिन्दू समाज में कानूनों का पालन कराना, डराना _धमकाना जिनके द्वारा किया गया ।जिनका सनातन समाज को ज्ञान कराना हम सभी की महती जिम्मेदारी है। युवाओं को संबोधन में मोहन लाल साहू वरिष्ठ समाज सेवी ने कहा गांव में धर्मांतरण मतांतरण की असमाजिक तत्वों द्वारा की जा रही है जो हमारे समाज को तोड़कर हमें राष्ट्रांतरण की दिशा में लेकर जा रही है जिसका समाज को चिंतन करने की आवश्यकता है ,अपने समाज की सुरक्षा दायित्व, सरकारी जमीनों संसाधनों की रक्षा, सर्व समाज को भारतीय नागरिक होने का कर्तव्य हम सभी को बोध होना और कराना चाहिए उक्त अवसर में बिरेतरा के युवा समूह रोशन साहू,सौरभ साहू, हुलास साहू,कुलेश्वर साहू,जयप्रकाश सेन,दीपांशु साहू,भुनेश्वर,प्रियांशु साहू,अक्षय कुमार,तुषार साहू,धनेश्वर यादव, चेमन पटेल,वेंकटेश्वर,शुभम कुमार तथा बड़ी संख्या ग्रामीण जन थे हिन्दू जागरण मंच धमतरी के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर,प्रवीण साहू,सहसंयोजक डाकेश्वर साहू,चित्रेश साहू,प्रतीक सोनी,सनत साहू,युवा प्रमुख सत्यम सिन्हा ,कार्यकारणी तुषार साहू, अनिमेष सिंह राजपूत,अमरदीप महाजन,गौरव जैन,कैलाश बख्तानी,रीटा बंजारे,मधु महाजन,तरुण सोनकर,लतीश शर्मा,सौरभ सोलंकी,देवेंद्र साहू, दिग्विजय सिंह ठाकुर ने युवाओं से समाज की सुरक्षा के लिए आग्रह किया.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!