Uncategorized

जल संसाधन विभाग के चौकीदार ने काटा खुद का गला, जाँच में जुटी रुद्री पुलिस

धमतरी-जल संसाधन विभाग क्रमांक 2 रुद्री में चौकीदार लहूलुहान हालत में मिला है.जिसके पश्चात् चर्चा होने लगी की चौकीदार पर धारदार हथियार से हमला किया गया है या फिर चौकीदार ने खुद को घायल किया है.बताया जा रहा है घटना कल रात की है.खून से लथपथ चौकीदार खुद पैदल रुद्री थाने पहुंचा.घायल चौकीदार श्यामलाल माली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा उनका उपचार जारी है.आज रुद्री पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच की गई.घटना के बाद से जल संसाधन विभाग के कर्मचारियो दहशत रही.सूत्रो के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आ रहा है कि चौकीदार ने खुद अपना गला काटा है.फ़िलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!