Uncategorized

तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार ने दुपहिया व मवेशी को मारी ठोकर, वाहन क्षतिग्रस्त, मवेशी गंभीर, दूकान के दीवाल व फर्नीचर को हुआ नुकसान

बीती रात्रि सदर बाजार से सामने आया हिट एंड रन का मामला

बीती रात्रि एक और हिट एंड रन का मामला सामने आया जंहा एक अनियंत्रित कार ने दुपहिया को ठोकर मार दी साथ ही मवेशी को भी अपने चपेट में ले लिया.जिससे मवेशी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी.मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि सदर बाजार में लगभग 11.40 बजे प्रवीण ज्वेलर्स के पास बिलईमाता मंदिर की ओर से आ रही सफेद कार ने सड़क किनारे खड़े वाहन स्कूटी को ठोकर मार दिया जिसके बाद कार रिवर्स होकर वापस बिलईमाता मंदिर की ओर चली गई.बताया जा रहा है कि रास्ते में एक मवेशी को कार ने जबरदस्त ठोकर मार दी.जिससे मवेशी की स्थिति गंभीर रही.वंही कार की ठोकर से प्रवीण ज्वेलर्स के दीवाल और फर्नीचर को भी नुकसान हुआ है.सदर क्षेत्र वासियो ने मौके पर कार को दौड़ा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तेज रफ़्तार से कार भाग निकली.सदर क्षेत्र में हमेशा लोगो की आवाजाही रहती है गनीमत रहा कि यह घटना रात में हुई अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!