Uncategorized

जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न, जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का संकल्प

बैठक में मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी विनोद तिवारी और महासमुंद लोकसभा प्रभारी सकलेन कामदार रहे उपस्थित

जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक राजीव भवन मे संपन्न हुई, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी विनोद तिवारी और महासमुंद लोकसभा प्रभारी सकलेन कामदार उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभारियों ने ब्लॉक एवं जिला स्तर पर चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की और कमियों को दूर कर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने सर्वप्रथम विगत एक माह में हुई संगठन की गतिविधियों से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया साथ ही आगामी कार्य योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. बैठक में संगठन की सक्रियता बनाए रखने के लिए धमतरी जिले के सभी ब्लॉकों में हर महीने नियमित रूप से संगठनात्मक बैठक आयोजित करने के कड़े निर्देश दिए गए, साथ ही स्थानीय जनसमस्याओं और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक बड़े पैमाने पर जनहित आंदोलन तेज करने की रणनीति बनी, ब्लॉक और जिला पदाधिकारियों के पिछले कार्यों का मूल्यांकन किया गया तथा बूथ स्तर तक कमेटियों को और अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया गया, आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए सभी विंग (युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवादल, आदिवासी कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस) को आपसी तालमेल के साथ मिलकर काम करने को कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी विनोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत हमारे निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को हिदायत दी कि जनता के सुख-दुख में उनकी सहभागिता दिखनी चाहिए और हर महीने होने वाली बैठकें जमीनी हकीकत को मजबूत करेंगी।महासमुंद लोकसभा प्रभारी सकलेन कामदार ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जनता के हकों के लिए सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी आंदोलनों में सभी ब्लॉकों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य होगी। धमतरी विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक लेखराम साहू, धमतरी विधानसभा संगठन प्रभारी अश्वनी राजपूत नें अपना सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान इस दौरान जिला संगठन प्रभारी विनोद तिवारी, महासमुंद लोकसभा प्रभारी सकलेन कामदार, विधानसभा प्रभारी अश्वनी राजपूत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस प्रदेश संयोजक संतोषी निषाद, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू, जिला संगठन महामंत्री अरविंद दोषी, भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रकला नेताम, वरिष्ठ नेता डॉ विजय प्रकाश जैन, करण चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेंद्र ध्रुव, होमेन्द्र साहू, विनीत बाफना, अखिलेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष सलीम रोकडिया, वसीम कुरैशी, जानसिंग यादव, सूर्यप्रभा चेटियार, नरेश जसूजा, सुनीता साहू, राजेंद्र साहू, भानेन्द्र ठाकुर, जिला महामंत्री आलोक जाधव, आकाश गोलछा, विक्रांत पवार, विक्रांत शर्मा, स्मिता सिंह, मनीषा साहू, कृष्णा मरकाम, सचिन भंसाली, रमेश्वर साहू, डीहूराम साहू, राजू साहू, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, शास्त्री सोनवानी, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साक्षी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरनारायण साहू, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष लकेश्वर साहू, प्रमोद सिन्हा, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अविनाश मारोठे, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत भखारा अविनाश गौर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, जिला सचिव राजेश पांडे, खिलेंद्र साहू, सलीम तिगाला, कामराय साहू, पेखन साहू, सत्यवान ध्रुव, मोहित देवांगन, सविता सोंन, बिशौहा साहू, रामनाथ यादव, मनोज अग्रवाल, गुरु गोपाल गोस्वामी, रेखा साहू, मोहित देवांगन, राजेंद्र कुमार साहू, पार्षद सुमन मेश्राम, रामेश्वरी कोसरे, पूर्व जिला महामंत्री अमरदीप साहू, मजदूर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया सोनी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव उदित नारायण साहू, कविता साहू, दीपक साहू, राकेश मौर्य, आशुतोष खरे, गीतराम सिन्हा, संजू साहू, सूरज पासवान, चंद्रहास साहू, रजत सोनकर, तुकेश साहू शत्रुघ्न लाल साहू, होमेश्वर साहू, तोषण माला, संतोष हिरवानी, चुकनेश्वर प्रसाद नागेंद्र रंजीत साहू, देवचरण साहू, रामचंद्र साहू, तेजराम सिन्हा, प्रवीण साहू, प्रकाश साहू, राजा बंजारे, दीपक साहू, तनवीर कुरैशी, महेंद्र कुमार साहू, समीना अंजुम, वतांजलि गोस्वामी, गनेश्वरी कामड़े, पुष्पलता साहू, धर्मेंद्र पटेल, अजय सिन्हा, योगेश्वर साहू, हितेश्वरी सिन्हा, चित्रांश रजक, रंणजीत साहू, लोकेश सिन्हा, नवीन गजेंद्र, मोहन ध्रुव, जैनुद्दीन रिज़वी, मानिक साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!