Uncategorized

निर्माणधीन काम्प्लेक्स मे निगम ने चलाया बुलडोजर, मनमानी कार्यवाही क़े लगे आरोप,हुआ जमकर विरोध,विधायक ओंकार साहू ने भी किया कार्यवाही का विरोध

आज नगर निगम की टीम द्वारा दलबल और बुलडोजर क़े साथ गोकुलपुर कर्मा चौक स्थित एक निर्माणधीन कंम्प्लेक्स को तोड़ने पहुंची. जहां विवाद की स्थिति निर्मित हो गई.
जैसे ही निगम टीम द्वारा निर्माण धीन कांम्प्लेक्स को तोड़ा गया मकान मालिक मौके पर पहुंचे उनके साथ आसपास क़े लोग भी मौजूद रहे जिनके द्वारा निगम कार्यवाही का भारी विरोध किया गया. मकान मालिक का कहना है कि उनके पास भूमि क़ा वैध पट्टा है बाउजूद तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई. न ही उन्हें किसी प्रकार का नोटिस दिया गया है. यह निगम की मनमानी पूर्वक कार्यवाही है. इस दौरान झूमाझटकी की नौबत भी आ गई. जिसे मौजूद पुलिस बल द्वारा शांत कराया गया.इसी दौरान विधायक ओंकार साहू भी मौके पर पहुंचे और निगम की कार्यवाही को पूरी तरह गलत बताया. और निगम अधिकारियो पर मनमानी का आरोप लगाया. मकान मालिक ने निगम कार्यवाही से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग निगम से की है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!