Uncategorized

छत्तीसगढ़ी स्वर्णकार समाज का 13 मार्च को हुआ होली मिलन समारोह


धमतरी । स्थानीय छत्तीसगढ़ी स्वर्णकार समाज भवन कोष्टापारा धमतरी में स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ जिसमें प्रारंभ में श्रीकृष्ण जी की सामूहिक रूप से अतिथि पार्षद कोमल सार्वा एवं कुलेश सोनी एवं समाज अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी द्वारा आरती की गई। आरती के बाद सभी समाजजनों ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात् अतिथिगण पार्षद कोमल सार्वा एवं कुलेश सोनी सहित भरत सोनी, नंदकिशोर सोनी, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. भूपेन्द्र सोनी, दिनेश सोनी, कन्हैया सोनी, श्रीमती डॉली सोनी, श्रीमती रीता सोनी, श्रीमती ऊषा सोनी को मंचस्थ किया गया। तत्पश्चात सभी मंचस्थ अतिथियों का पुष्पहार से कमलेश सोनी, छबिन्द्र सोनी, राजेन्द्र सोनी, बाली सोनी, गिरीराज सोनी (पप्पू) का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। मंचस्थ डॉ. भूपेन्द्र सोनी द्वारा सुमधुर कविता पाठ किया गया। वहीं पार्षद कोमल सार्वा ने समाजजनों को नगर निगम के विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को अवगत कराकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात एक दूसरे से गुलाल एवं फूलो की होली खेली गई। इसके बाद शाम को स्वल्पाहार का आनंद लिया गया। मंच संचालन घनाराम सोनी ने किया। कार्यक्रम में घनाराम सोनी, राजेन्द्र अखिलेश, कमलेश सोनी, बालकिशन सोनी, बसंत सोनी, गिरीराज सोनी (पप्पू), विशाल सोनी, चूंकी सोनी सहित श्रीमती गीता सोनी, श्रीमती माधुरी सोनी, श्रीमती शशि सोनी, श्रीमती कुमुद सोनी, श्रीमती अन्नू सोनी, श्रीमती संजू सोनी, श्रीमती इन्द्राणी सोनी, श्रीमती रेखा सोनी, श्रीमती रेणू सोनी, श्रीमती राजकुमारी सोनी, श्रीमती सुनीता सोनी, श्रीमती पद्मिनी सोनी, श्रीमती सीमा सोनी, श्रीमती ऊषा सोनी, श्रीमती दुर्गा सोनी एवं समाज के अनेक महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!