Uncategorized

भाजपा सरकार में किसान निर्विघ्न कर रहे कृषि-रामू रोहरा

कमल खिलने से किसानों के चेहरे खिले -उमेश साहू

धमतरी:- अछोटा सोसाइटी में समिति के अध्यक्ष सोहन यादव का पदभार ग्रहण कार्यक्रम रखा गया था जिसमें क्षेत्र के पूरे किसानों के साथ भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामू रोहरा का पूरे कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने भव्यता के साथ स्वागत किया। रामू रोहरा ने कहा कि भाजपा किसानों की हितैषी पार्टी है।मोदी जी ने किसानों के आय को दो गुणा करने का लक्ष्य रखा था जो आज के समय में दोगुना से भी ज्यादा हो गया है ।कांग्रेस की सरकार में धान की खरीदी लगभग 1200 के आसपास होती थी जो वर्तमान में 3100 रुपए में खरीदी की जा रही है इसके साथ ही कृषि कार्य के लिए अनेक प्रकार के अनुदान से संबंधित योजनाओं को भी लागू किया जा रहा है जिसका ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ उठाने के लिए आह्वान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उमेश साहू भाजपा गंगरेल मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलते ही किसानों के चेहरे खिल गए क्योंकि सभी किसानों को पता है कि भाजपा जो कहती है वह करती है। किसानों को 3100 रुपए में धान खरीदी की घोषणा हुई है और 3100 में खरीदी होगी यह बात पता है और वह दिन भी आ गया जब 3100 रुपए में खरीदी शुरू हो गई और 72 घंटे के अंदर उनके खाते में पैसा आना भी चालू हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित ऋषभ देवांगन मोनिका देवांगन शशि पवार ने भी अपने विचार किसानों के साथ साझा किया। प्रकाश गोलछा पूर्वमंडल अध्यक्ष ने भी किसानों को धन्यवाद दिए जिनके कारण भाजपा की सरकार बन पाई। अंत में सोहन यादव समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष ने भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जिसके स्नेह के कारण उनको इस दायित्व को निभाने का अवसर मिला। उक्त कार्यक्रम में कैलाश देवांगन अनीश देवांगन वीरेंद्र देवांगन पुराण ध्रुव, उमेंद्र सिन्हा , धनुष साहू गणेश राम बंजारे,अजय गार्डिया के साथ सैकड़ो वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!