Uncategorized

चुनाव पूर्व शुरु हुआ पोस्टर वार, जगह-जगह दीवारों छाये भाजपा कांग्रेस की उपलब्धि और नाकामी

कई घरो, दुकानों के दीवारो पर बिना अनुमति राजनीतिक पार्टियां कर रही वाल पेटिंग

धमतरी। इस साल विधानसभा चुनाव प्रदेश में होंगे। चुनाव पूर्व राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। स्वयं को बेहतर और जनता का हितैषी बताकर दूसरी पार्टी को फिसड्डी और गलत बताने का प्रयास जारी है। इसके लिए पोस्टरवार शुरु हो चुका है। शहर के कई वार्डो में दीवारों पर एक अलग तरह का पोस्टर या कहे वाल पेटिंग की जा रही है। बता दे कि विधानसभा चुनाव के पूर्व आरोप प्रत्यारोप सामान्य बात है इसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनो ही मुख्य राजनीतिक पार्टी द्वारा स्वयं को अच्छा और दूसरे को बुरा बताने में जुटे हुए है। कांग्रेस पार्टी द्वारा भूपेश सरकार की उपलब्धि का बखान वालपेटिंग के माध्यम से किया जा रहा है। शासन की कई योजनाओं का उल्लेख कर अपनी उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचा रहे है। इसके अतिरिक्त सत्ताधारी पार्टी द्वारा शासन स्तर पर शासकीय योजनाओं और उनके क्रियान्वयन का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इससे भी कांग्रेस को लाभ मिल सकता है। वहीं भाजपा द्वारा भी मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया जा रहा है। साथ ही भूपेश सरकार की नाकामी को भी उजागर करने जुटी हुई है। इस कार्य में पोस्टर वाल पेटिंग का सहारा लिया जा रहा है। कुछ स्थानों पर तो दोनो ही पार्टी की वाल पेटिंग एक ही दीवाल पर है। जिससे यहां भी चुनावी प्रतिद्वधंता नजर आती है।

इस मुद्दे पर शहर के कुछ नागरिकों ने कहा कि पार्टियां अपना प्रचार-प्रसार करे यह उनका अधिकार है लेकिन बिना मकान, दुकान मालिक की अनुमति के वालपेटिंग, पोस्टर लगाना अनुचित है। इससे उनके घरो दुकानों की सुन्दरता भी खराब होती है। इसलिए पार्टियां पहले यह सुनिश्चित कर ले की इस प्रकार प्रचार-प्रसार के लिए अनुमति प्राप्त हो तभी पोस्टरवार चलाये।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!