Uncategorized

संडे छुट्टी पर गंगरेल बांध में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

मां अंगारमोती मंदिर में पहुंचे हजारो भक्त, की मनोकामना पूर्ति की कामना

कड़ाके की ठंड में गंगरेल बांध के खूबसूरत नजारो के बीच बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंचे पिकनिक मनाने

धमतरी। प्रदेश के ख्यातिप्राप्त गंगरेल बांध में आज संडे छुट्टी के अवसर पर पर्यटकों की भीड़ रही। जिससे बांध व मंदिर क्षेत्र गुलजार हो गया है। पर्यटकों के चलते सातो दिन विशेषकर शुक्रवार और रविवार को मेले जैसा माहौल रहता है।
वर्तमान में ठंड के मौसम में छुट्टी के दिन को पिकनिक के रुप में इंजाय करने बड़ी संख्या में धमतरी सहित प्रदेश भर के पर्यटक गंगरेल बांध आज सुबह से पहुंचे। भक्तो की भीड़ मां अंगारमोती के द्वार पर उमड़ी। आज रविवार को गंगरेल बांध में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा नजर आया। बता दे कि मां अंगारमोती मंदिर में मन्नत वाली बकरे की बलि परम्परा है जो शुक्रवार और रविवार को दी जाती है, जिसके चलते भी आज गंगरेल में मां अंगारमोती के द्वार पर भारी भीड़ उमड़ी।
मानसून के मेहरबानी से बढ़ी बांध की खूबसूरती
इस बार मानसून मेहरबान रहा। जमकर वर्षा हुई नतीजन गंगरेल लबालब भर गया। कई बार गेट खोलने की भी नौबत आई। बांध के लबालब होने से बांध की खूबसूरती में चार चांद लग गया। लोग खुशनुमा मौसम में बांध क्षेत्र की हरियाली, अथाह पानी, सुकुन के वातावरण और भक्ति के इस संगम का लुफ्त उठा रहे है। वर्तमान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐेसे में गंगरेल बांध की हरियाली व खूबसूरत नजारे की लुत्फ उठाने लोग परिवार सहित पहुंच रहे है।
वाटर एक्टिविटी और एडवेंचर में रुचि
गंगरेल बांध में न सिर्फ धमतरी जिले के लोग बल्कि पूरे प्रदेश व देश के अन्य हिस्सों से भी लोग पहुंचते है। गंगरेल बांध क्षेत्र में जब से वाटर एक्टिविटी को बढ़ावा दिया गया है। तब यह पर्यटकों की पसंद बनी हुई है। यहां लोग बोटिंग का जमकर लुफ्त उठा रहे है। साथ ही नदी किनारे, रेत के ढेर सी बीच जैसी अनुभूति प्रदान करता है। इसलिए गंगरेल आने वाले लोग एक बार जरुर बोटिंग प्वाइंट पर आते है। इसके अतिरिक्त एडवेंचर कैम्प अन्य निजी रिसार्ट भी गंगरेल क्षेत्र में है। जहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है।
साइंस पार्क छात्र-छात्राओं में बना आकर्षण का केन्द्र
गंगरेल बांध (पंडित रविशंकर जलाशय) के पास एक साइंस पार्क (विज्ञान वाटिका) खुला है, जिसे धमतरी जिला प्रशासन ने बनाया है, जहाँ पर्यटक और छात्र विज्ञान के सिद्धांतों को खेल-खेल में समझ सकते हैं; इसमें 28 आउटडोर और 40 इनडोर इंटरैक्टिव मॉडल हैं जो गुरुत्वाकर्षण, प्रकाश, ध्वनि, मानव नेत्र, और ब्लैक होल जैसे विषयों को व्यावहारिक रूप से दिखाते हैं। यह भी छात्र-छात्राओं में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!