Uncategorized
आमापारा वार्ड मे सड़को पर बह रहा था नालियों का पानी, बेहतर निकासी हेतु की गई नाली तोड़कर सफाई
निगम स्वास्थ्य विभाग सभापति नीलेश लुनिया ने जनता से की अपील, नालियो मे न डाले कचरा,शहर को स्वच्छ बनाये रखने मे करें सहयोग

आमापारा वार्ड में 2 दिन से नाली का पानी बाहर सड़क पर बह रहा था.नाली जाम हो गई थी । जिसके कारण नाली को तोडकर के कचरा निकाला गया गया,जिसमे पॉलीथिन और डिस्पोजल की मात्रा बहुत अधिक पाई गई प्लास्टिक की बाल्टिया एवं अन्य सामान निकले.
इस संबंध मे निगम स्वास्थ्य विभाग सभापति नीलेश लुनिया ने कहा कि लोगों मे जागरूकता की कमी है. कचरा डस्टबिन मे ही डाले नालियो मे कचरा बिलकुल न डाले इसके कारण ही नालिया जाम होती है.जनता से अपील है कि जागरूकता का परिचय दे एवं नाली मे कचरा ना डाले। निगम स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता को लेकर गंभीर है. लेकिन बेहतर स्वच्छता के लक्ष्य को तभी हासिल किया जा सकता है ज़ब इसमें सभी का सहयोग मिले.
