Uncategorized

विभिन्न मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ किसान यूनियन द्वारा एसपी को ज्ञापन देकर दी गई कलेक्ट्रेट घेराव की जानकारी

छत्तीसगढ़ किसान यूनियन जिला धमतरी द्वारा आज पुलिस अधीक्षक धमतरी को ज्ञापन सौंप कर किसान मजदूर आम जनता की मांग को लेकर 15 जून दिन सोमवार को 1 बजे शांतिपूर्ण ढंग से कलेक्ट्रेट घेराव की सूचना दी.
यूनियन ने मांगो के संबध मे अवगत कराते हुए बताया कि किसानों को प्रति एकड़ दो बोरी यूरिया, दो बोरी डीएपी दिया जाए नकली खाद दवाई बीज विक्रय एवं खाद की कालाबाजारी पर रोक तत्काल कार्रवाई की जाए।किसानों को नैनो डीएपी नैनो यूरिया की खरीदी अनिवार्य ना कर स्वैच्छिक किया जावे एवं गोबर जैविक कंपोस्ट खाद पूर्व सरकार की भांति पूर्ण प्रारंभ कर किसानों को दिया जाये.बेतहाशा बिजली बिल को कम की जाये एवं स्मार्ट मीटर को तत्काल निकालवाया जाये,लंबित वृद्धा पेंशन तत्काल दे,शिक्षा की असमानता खत्म की जाए प्राइवेट स्कूल कॉलेज बंद कर सभी के लिए सरकारी स्कूल समान शिक्षाअनिवार्य की जाए, पूर्व बघेल सरकार के धान खरीदी की बकाया चौथी किस्त की राशि किसानों को दी जाए,डीजल ,पेट्रोल, गैस सिलेंडर के दाम कम किया जाए, इन मांगो को लेकर किसान यूनियन कलेक्ट्रेट घेराव का निर्णय लिया है। ज्ञापन सौंपने वालो मे घनारामसाहू,सुदर्शन ठाकुर,रामनिहोरा निषाद दीनदयाल साहू आदि शामिल रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!