Uncategorized

बालक चौक काम्प्लेक्स से दो घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया सांड


धमतरी। नगर निगम के बालक चौक बहु मंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स के चौथे फ्लोर तक पिछले कई दिनों से एक सांड चढ़ तो गया था लेकिन उत्तर नहीं पा रहा था। छत पर खाने-पीने तथा पानी की व्यवस्था न होने के कारण भूख से वह गुस्सैल हो गया था तथा लोगों को मारने के लिए दौड़ा रहा था दिन के व्यस्ततम समय पर काफी भीड़भाड़ होने के कारण उसे नीचे उतरना भी संभव नहीं था ऐसे में समाचार पत्र के हाकरो सहित प्रमुख समाजसेवियों तथा गणमान्य नागरिकों ने काफी मशक्कत के बाद सोमवार की सुबह सांड को नीचे उतरने में सफल रहा पहले उसे छत पर ही पानी, दाना तथा केला खिलाया गया उसके बाद उसे भोजन का लालच देकर धीरे-धीरे करके 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद नीचे उतार गया। सांड को नीचे उतरने में नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, समाजसेवी योगेश रायचुरा, मनीष ठोकने, मिथलेश सिन्हा, महेश महावर,टोमन साहू, योगेश साहू को काफी मेहनत करनी पड़ी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!