शहर कांग्रेस ने झीरम घाटी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
झीरम में कांग्रेस नेताओं की हत्या प्रदेश के लिए रही है अपूरणीय क्षति - मोहन लालवानी

धमतरी। नक्सली हमले में शहीद नेता नंद कुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार एवं शहीद हुए अन्य नेताओं के पुण्यतिथि को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा राजीव भवन धमतरी में शहादत दिवस के रूप में मनाते हुए शहीदों के व्यक्तित्व-कृतित्व एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु दिए गए योगदान पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर 2 मिनट का मौन रख सम्मान पूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शपथ ली गई। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा की हमारे शीर्ष नेतृत्व की षडय़ंत्रकारी तरीके से 2013 में नक्सली हमले में हत्या कर दी गई थी. परिवर्तन यात्रा के दौरान अपने प्रदेश की जनता से सीधे संपर्क करने निकले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष नन्दकुमार पटेल, नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, दिनेश पटेल, उदय मुदलियार समेत वरिष्ठ कांग्रेसी और जवानों ने नक्सली हमले में अपने प्राण न्यौछावर किये थे। इस दौरान हरमिंन्दर छाबड़ा, सोहद्रा साहू, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेन्द्र ध्रुव, जिला महामंत्री आलोक जाधव, विक्रांत पवार, योगेश लाल, विक्रांत शर्मा, नेताप्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, मजदूर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया सोनी, पूर्व पार्षद अजय वर्मा, तिलक सोनकर, एमन साहू, अम्बर चंद्राकर, आशुतोष खरे, चंदन रजक, रजत सोनकर, सूरज पासवान, नवीन गजेंद्र, मोहन ध्रुव, अजय सिन्हा, अमित श्रीवास्तव शाहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

