Uncategorized

रतनपुर महामाया मंदिर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव को हेमराज सोनी ने दी जन्मदिन की बधाई


धमतरी. उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अवतरण दिवस के अवसर पर रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर में बधाई एवं शुभकामनाएं देने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बस्तर संभाग प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गौ सेवा आयोग जिलाध्यक्ष धमतरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्णकार समाज हेमराज सोनी ने माँ महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर उपमुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की। श्री सोनी ने उपमुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री अरुण साव जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उनका सरल, सौम्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पित स्वभाव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!