Uncategorized

सेजेस भखारा का दबदबा: तुषार पटेल ने 95.67 प्रतिशत अंकों के साथ लहराया परचम, अंग्रेजी के फेर में चूके टॉप-10 से

बोर्ड परीक्षा में तुषार, लावण्य और गनिया ने गाड़े सफलता के झंडे, सेजेस भखारा में 12वीं का परिणाम रहा 81.2 प्रतिशत


भखारा । बीएस गौर-स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) भखारा के विद्यार्थियों 2025-26 ने हाई स्कूल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. तुषार पटेल पिता चेतन पटेल सेजेस ने 95.67 प्रतिशत अंक हासिल किया है. इसी प्रकार लावण्य साहू ने 94.3प्रतिशत, गनिया पिता यादराम ने 93.5 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित किए हैं। तुषार पटेल छ.ग. हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन में नाम आने से 11 अंक के लिए चूक गए. सबको ज्ञात है कि इस वर्ष प्रारंभ से अंग्रेजी के पेपर ने बच्चों को रुला दिया था. इस कारण उनका परिणाम प्रभावित हुआ है. तुषार ने गणित और सामाजिक विज्ञान में 99 अंक, हिंदी और बैंकिंग – 98 अंक, विज्ञान में 94 हासिल किया तथा जबकि अंग्रेजी में 86 अंक मात्र मिल पाया, जिसके कारण टॉप टेन के दौड़ से बाहर हो गया। छ.ग. राज्य और धमतरी जिला के परीक्षा फल की तुलना में सेजेस भखारा का परिणाम बेहतर है. इस प्रकार कक्षा 12वीं के परिणाम 81.2प्रतिशत काफी अच्छा परिणाम कहा जा सकता है! इन तीनों छात्रों से कक्षा 12वीं में मेरिट सूची में स्थान बनाने की उम्मीद है. इसके लिए बच्चों को कक्षा 11वीं से ही योजना के अनुसार पढ़ाई करने की सलाह दी हैं। हिंदी माध्यम कक्षा 12वीं के चूनिका यादव ने 90प्रतिशत तथा अंग्रेजी माध्यम की नीरज साहू 91प्रतिशत, ओजस्वी साहू 89.76प्रतिशत, कक्षा 10वीं के पंकज साहू पिता-लाल बहादुर साहू 92.33प्रतिशत, डीपेंद्र सिन्हा पिता-विजय सिन्हा 89.5 प्रतिशत, लीना साहू पिता-उत्तम साहू ने 83.5 प्रतिशत अंक स्कोर कर अपनी प्रतिभा दिखाए हैं. संस्था के संरक्षक- शिक्षा के लिए समर्पित सक्रिय सदस्य हरख जैन, प्राचार्य डी. के चौधरी और समस्त शिक्षकों और नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन एवं उपाध्यक्ष विष्णु साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष ईश्वर साहू और समस्त सदस्यों ने इन बच्चों को बधाई दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!