Uncategorized

रक्तदान कर अविनाश गौर बिट्टू ने निभाया मानव सेवा का दायित्व

हरख जैन पप्पू की प्रेरणा से जिला अस्पताल में किया रक्तदान, युवाओं से भी की गई अपील


भखारा। नगर पंचायत भखारा के पार्षद अविनाश गौर बिट्टू ने एक बार फिर रक्तदान कर जनसेवा और मानवता का परिचय दिया। उन्होंने जरूरतमंद मरीज के लिए जिला अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया तथा लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।बताया गया कि यह रक्तदान हरख जैन पप्पू की विशेष प्रेरणा से किया गया। अविनाश गौर लंबे समय से जनजागरूकता एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और समय-समय पर रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते रहे हैं।इस अवसर पर हरख जैन पप्पू स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। जिला अस्पताल की ओर से पैथोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य सिन्हा का विशेष सहयोग रहा। वहीं पूजा गायकवाड़ द्वारा रक्तदान प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान सोहनलाल, नवदीप गौर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!