Uncategorized
शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा व गौतम वाधवानी ने दी दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी। शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा व गौतम वाधवानी ने नगरी नगर सहित समस्त जिले वासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि दीपों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई रोशनी लेकर आए। उन्होंने कामना की है कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के घरों में धन-धान्य की वृद्धि हो और परिवार में सुख-शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। वहीं गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौ माता और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इन पर्वों को सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहाद्र्र के साथ मनाएं।

